• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक ने सुनी जन समस्याएं, प्रशासनिक अफसर रहे मौजूद

ByTen News One Desk

Apr 16, 2025
370 Views

सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक ने सुनी जन समस्याएं, प्रशासनिक अफसर रहे मौजूद



टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२५ !! अश्वनी कुमार ब्यूरो, मेरठ


उ. प्र.जनपद एटा रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज मारहरा के प्रांगड़ मे स्थित जन समस्या निवारण कार्य क्रम मे दिनांक 13/04/2025 दिल्ली से आये महानिदेशक (सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड )ने प्रशासन की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी गणों को अवगत कराया बताते चले इस बीच जिला (एटा )समाज कल्याण अधिकारी श्री सत्यम त्रिपाठी जी, उपजिलाधिकारी तहसील सदर श्री जगमोहन गुप्ता जी, श्री सुशील राजपूत तहसील सदर सी.ओ.सदर व अन्य मौजूद रहे

कार्यक्रम मे अपने वक्तव्य मे बोर्ड के महानिदेशक श्री डॉ एन. पी. आनंद जी ने महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए कहा की महिला माँ,बेटी, बहन, हैं और समाज का अहम हिस्सा है और घोर दुःख जताते हुए कहा की अफ़सोस आज भी देश की आज़ादी को 78 वर्ष बाद भी हमारे देश मे महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं हैं

जबकि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने हर थाने मे महिला हेल्प डेस्क खुलवाये हैं ताकि महिला ठीक से अपना दुःख सुना सके और न्याय पा सके लेकिन अफ़सोस रूणिवाद व अन्य जात पात धर्म आदि के भेदभाव ने महिलाओं, बेटिओं को शिक्षा से दूर रखा हैं जिस कारण महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं हैं जिससे बहन बेटियां दुराचारिओं का शिकार हो जाती हैं

खास कर ग्रामीण क्षेत्र में और हमारी बहन हमारी बेटी हमारी मां आवाज नहीं उठा पाती और अपने दर्द को बया नहीं कर पाती अतः बोर्ड का उद्देश्य पूरे भारत देश मे घर घर जाकर न्याय की मुहिम चलाकर सभी वर्गों को बिना किसी भेद भाव के न्याय के प्रति जागरूक करना हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाना है, और कहा की बोर्ड देश मे जनपद वार सामाजिक न्याय केंद्र खुलवाएगा

जहा सभी वर्गों के लोगों को कानून की जानकारी नि: शुल्क मिलेगी और पीड़ितों को हर संभव न्याय दिलाया जायेगा वहीं बोर्ड की महिला प्रकोष्ठ की रास्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम पथरिया जी ने परवारिक मामलो को माध्यस्था के माध्यम से सुलझाने पर ज़ोर दिया कहा परिवार सहयोग से चलता है और कई सुझाव सामाजिक न्याय हेतु दिए कार्यक्रम मे आये जनपद एटा समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी जी ने समस्त शिकायत कर्ताओ व लाभार्थियों को नसीहत की कि लाभार्थी आजकल जानकारी के अभाव मे अपना काम दलालों /बिचोलियो से करवाते है

इस तरह से सरकार द्वारा प्राप्त लाभ बंदर बाँट हो जाता है कहा की अपना कागज़ केवल कार्यालय मे अधकारी के समक्ष दें वहीं उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी महोदय ने महिलाओ को बताया की यदि कोई पुरुष किसी महिला को लगातार 30 सेकंड या इससे अधिक देखता है ये अपराध की श्रेणी मे आता है

इसकी शिकायत तुरंत ऑनलइन 1076 पर या पुलिस थाने मे करें खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें कार्यक्रम मे बोर्ड के पदाधिकारीगण व कार्य कर्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे. कोई भी शिकायत कर्ता अपनी शिकायत बोर्ड की वेबसाइट sjbwe.in पर ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते है जिस पर बोर्ड शिकायत का संज्ञान लेकर हर संभव शिकायत का समाधान करने का प्रयास करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!