• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद की समस्त समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अवैध होर्डिंग अभियान के द्वितीय दिवस में 542  होडिंग हटायी गयी

ByTen News One Desk

Apr 22, 2025
203 Views

जनपद की समस्त समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अवैध होर्डिंग अभियान के द्वितीय दिवस में 542  होडिंग हटायी गयी



टेन न्यूज़ !! २२ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


अपर जिलाधिकारी  आशीष कुमार सिंह ने कहा कि शासन एवं जिलाधिकारी  के निर्देशों के के क्रम में जनपद की समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अवैध होर्डिंग हटाए जाने का अभियान चलाया गया।
बताया कि अवैध होर्डिंग अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका छिबरामऊ में तिरंगा तिराहा से पोस्ट पोस्ट आॅंफिस तक व विशुनगढ रोड पर अभियान चलाकर कुल 48 अवैध होर्डिंग हटाए गए। नगर पालिका कन्नौज में अभियान चलाकर तिर्वा क्रांसिग से पुलिस लाइन तिराहा तथा अंधा मोड से लेकर मण्डी समिति तक तक कुल 278 अवैध होर्डिंग हटाए गए।
नगर पालिका गुरसहायगंज में अभियान चलाकर गोपाल नगर, जीटी रोड से तिराहा जीटी रोड, नगापुरवा रोड पर कुल 58 अवैध होर्डिंग हटाए गए। नगर पंचायत सौरिख में विधूना रोड पर कुल 22 अवैध होर्डिंग हटाए गए। नगर पंचायत तिर्वागंज में क्रान्ति चैराहे से बैंक आॅफ इण्डिया तक कुल 98 अवैध होर्डिंग हटाए गए।
नगर पंचायत सिकंदरपुर में कुल 11 अवैध होर्डिंग हटाए गए। नगर पंचायत तालग्राम में अभियान चलाकर कुल 27 होर्डिंग हटाए गई l
इस प्रकार अवैध होडिंग अभियान के अन्तर्गत जनपद की समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा अभी कुल 1383 होर्डिंग हटाए जाने की कार्यवाही अधिशासी अधिकारियों द्वारा की गई। अवैध होर्डिंग हटाए जाने का अभियान आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *