• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
5 Views

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान


डीएम ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से पंजीकरण कराने की अपील


टेन न्यूज़ !! २८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र कन्नौज से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम संशोधन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। शिविरों में पंजीकरण से संबंधित प्रपत्र भी उपलब्ध रहेंगे।

जिलाधिकारी ने अपील की कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने उन महिलाओं से भी पंजीकरण कराने की अपील की, जिनकी शादी के बाद अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है।

उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार, पड़ोस और आसपास के पात्र लोगों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!