• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कॉलेज गेट के पास छात्राओं से अभद्रता करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
1 Views

कॉलेज गेट के पास छात्राओं से अभद्रता करने के आरोप में युवक गिरफ्तार


आर्य महिला इंटर कॉलेज के पास अश्लील हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई


टेन न्यूज़ !!२८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने आर्य महिला इंटर कॉलेज के गेट के पास छात्राओं के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास एक युवक स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करता मिला। इससे छात्राओं को परेशानी हो रही थी। पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन सक्सेना (23) पुत्र स्वर्गीय कालीचरन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोहल्ला दुबे, स्टेशन रोड, बीसलपुर, जिला पीलीभीत का निवासी है और वर्तमान में शाहजहांपुर के गदियाना चुंगी, निगोही रोड क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 28 नवंबर को सुबह 11:20 बजे आर्य महिला इंटर कॉलेज के गेट के पास से हिरासत में लिया गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह, कांस्टेबल संजय पोसवाल, महिला कांस्टेबल शीतल और महिला कांस्टेबल ज्योति शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!