• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अब एक्शन मोड में आई

ByTen News One Desk

Apr 22, 2025
322 Views

शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अब एक्शन मोड में आई



टेन न्यूज़ !! २२ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़ , शाहजहांपुर


शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अब एक्शन मोड में आ चुकी है आज दिनाँक 20 अप्रैल 2025 को माननीय योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहांपुर व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार व

क्षेत्राधिकारी नगर श्री पंकज पंत के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम के द्वारा डग्गामार वाहनो के विरुद्ध अभियान में 01 टेंपो, नो एंट्री में प्रवेश करने पर 01 ट्रक को सीजकर पुलिस लाईन में खड़ा किया गया तथा बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान में 90 बाइकों का चालान किया गया। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही अनवरत चलती रहेगी।

08 अप्रैल 2025 से 15 दिवस का अभियान बिना हेल्मेट बाईक चलाने वालों के लिए चलाया जा रहा है, आमजनमानस से अपील है कि सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को सुरक्षित रखने हेतु यातायात नियमों का पालन करें तथा इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *