• Sat. May 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाएं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Apr 24, 2025
261 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाएं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न



टेन न्यूज़ !! २४ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद एवं नगर निगम में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाएं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा कार्यदायी संस्थाओं के अभियन्ताओ को निर्माण कार्याें को गुणवत्तापूर्ण और समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी नगर निगम में सीनरी सिटीजन केयर, अर्बन हाट, कन्वेंशन सेंटर, बरेली मोड़ सौंदर्यीकरण, हनुमत धाम एवं शहीद पार्क में म्यूजिक सिस्टम, सड़क एवं नाली, नाले निर्माण सहित आदि कार्यों के निर्माण के संबंध में जानकारी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जोकर कार्य जल्द स्वीकृत हुए हैं उनकी टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करके कार्य प्रारंभ किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों का प्रत्येक 15 दिवस के अंतराल में निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच एवं कार्य के प्रगति के संबंध में देखते रहे। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!