• Wed. Nov 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गर्भवती विवाहिता की निजी अस्पताल में मौत, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

ByTen News One Desk

Nov 11, 2026
3 Views

गर्भवती विवाहिता की निजी अस्पताल में मौत, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप


पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीर


टेन न्यूज़ !! ११ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव खड़सार में एक गर्भवती विवाहिता की शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, गांव खड़सार निवासी अजीत कठेरिया की 25 वर्षीय पत्नी अनमोल गर्भवती थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को गांव स्थित घर ले आए।

विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां रजनी पत्नी अरुण निवासी गुरुगवां कॉलोनी, तिलहर अपने परिजनों के साथ गांव पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके पक्ष ने पति अजीत सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!