• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कश्मीर में पर्यटकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बड़ी मस्जिद तिलहर में शहर इमाम शद्दन मियां के नेतृत्व में  मस्लिम आवाम की तरफ से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल व कानून गो को सौंपा

ByTen News One Desk

Apr 25, 2025
202 Views

कश्मीर में पर्यटकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बड़ी मस्जिद तिलहर में शहर इमाम शद्दन मियां के नेतृत्व में  मस्लिम आवाम की तरफ से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल व कानून गो को सौंपा



टेन न्यूज़ !! २५ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर कश्मीर में पर्यटकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल राकेश सिंह एवं कानून गो को सौंपा गया जिसमें कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कटु शब्दों में निंदा की गई

मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद शहर इमाम शद्दन मियां, एवं शहर काजी मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में नगर के मुस्लिम आवाम की तरफ से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन से पूर्व संबोधन करते हुए इमाम गुलाम अहमद रजा ने कहाकहां गया कि इस्लाम धर्म का मानने वाला आतंकवादी नहीं हो सकता

इसलिए हम सभी लोग इसकृत्य की घोर निंदा करते हैं उन्होंने कहा यह मुल्क हम सबका मुल्क है अगर पड़ोसी मुल्क इस तरह की हरकत करेगा तो हम सभी लोग अपनी जान निछावर कर अपने देश को महफूज रखने की कोशिश करेंगे

उन्होंने कहा इस वतन पर जो लोग नापाक इरादों के तहत हमलावर हैं उनके यह नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे इसलिए राष्ट्रपति को चाहिए कश्मीर की सुरक्षा के लिए अधिक बंदोबस्त करें और जिनके द्वारा यह कारनामा अंजाम दिया है उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और पड़ोसी मुल्क अगर इस तरीके की हरकतें कर रहा है तो उसका जवाब देने के लिए उन पर कार्रवाई करें हिंदुस्तान का एक-एक बच्चा अपने मुल्क की हिफाजत के लिए तैयार है

इस मौके पर इमाम कारी इद्रीस रजा, शद्दन मियां, मोहम्मद अकरम, सज्जादा नशीन अच्छन मियां, इकबाल हुसैन उर्फ़ फूल मियां, जमील खान, राहत उल्ला खान एडवोकेट, मोहम्मद शरीफ, काशिफ हुसैन, एहसान अली, बब्बू, शाहिद हुसैन, रईस कुरैशी,, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!