• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना समाधान दिवस के दौरान थाना छिबरामऊ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं

ByTen News One Desk

Apr 27, 2025
317 Views

थाना समाधान दिवस के दौरान थाना छिबरामऊ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं



जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश।


टेन न्यूज़ !! २७ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से थाना छिबरामऊ में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु उपस्थित संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर मौजूद सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में भूमि विवाद, नाली, चकमार्ग/सरकारी भूमि/तालाबों पर अवैध कब्जा इत्यादि से संबंधित शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें।
इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!