• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जिला कारागार में वित्त मंत्री ने बंदियों के कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अन्य सांस्कृतिक एवं योगाभ्यास आदि हेतु जिम का उद्घाटन किया

ByTen News One Desk

Apr 27, 2025
96 Views

शाहजहांपुर जिला कारागार में वित्त मंत्री ने बंदियों के कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अन्य सांस्कृतिक एवं योगाभ्यास आदि हेतु जिम का उद्घाटन किया



टेन न्यूज़ !! २७ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर


शाहजहांपुर में मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी के द्वारा बंदियों के कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अन्य सांस्कृतिक एवं योगाभ्यास आदि गतिविधियों के लिए निर्मित बहुउद्देशीय हाल, बंदियों द्वारा निर्मित बाल पेंटिंग जिसमें मुख्य रूप से शाहजहांपुर की क्रांतिकारी मिट्टी के सपूत त्रिमूर्ति पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खान की विशाल भित्ति चित्र का अनावरण एवं बंदियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए जिम जिम का उद्घाटन किया

इस अवसर पर माननीय सांसद मिथिलेश कुमार ,माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्रनाथ तथा शहर के अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

मंत्री जी के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इसके बाद माननीय मंत्री जी को जेल अधीक्षक के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

जेल अधीक्षक के द्वारा माननीय मंत्री जी को माननीय प्रधानमंत्री जी का चित्र जो कि महिला बंदियों के द्वारा चित्रित किया गया है ,भेंट किया ।साथ ही माननीय मंत्री जी का चित्र भी जो कि महिला बंदियों के द्वारा चित्रित किया गया है ,भेंट किया ।सभी अतिथि गणों का माल्यार्पण कर एवं महिला बंदियों द्वारा तैयार कैनवास पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री जी के द्वारा सर्वप्रथम आजादी के त्रिमूर्ति पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खान के विशाल बाल पेंटिंग का अनावरण किया ।

तदुपरांत उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। उसके उपरांत मंत्री जी के द्वारा अपने संबोधन में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि शाहजहांपुर जेल में जेल अधीक्षक श्री मिजाजी लाल के द्वारा सरकार की नीति के अनुक्रम में जेल को सुधार ग्रह के रूप में परिवर्तित कर दिया है इसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं ।और बंदियों द्वारा निर्मित बाल पेंटिंग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस पेंटिंग को देखकर के ऐसा लगता है कि इसमें जान डाल दी हो।

यह बंदियों की कला और सुधार की तरफ बढ़ते कदम को दिखाता है ।उनके द्वारा जिलाधिकारी क्रिटिकल गैप्स फंड से निर्मित बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। साथ ही साथ उनके द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य के लिए स्थापित जिम का भी उद्घाटन किया

मंत्री जी के द्वारा जिम में कुछ मशीनों पर पर व्यायाम भी किया। माननीय मंत्री जी के स्वागत में महिला बंदियों के द्वारा स्वागत गीत गया गया। तथा सुदामा प्रसाद विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बंदियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति के नाटक, नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत की गई।

मंथन नाट्य अकादमी के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध,” प्रणाम काकोरी” नाटक का मंचन किया गया। बुलंदशहर से पधारे समाजसेवी राहुल शर्मा के सौजन्य से बंदियों को स्लीपर एवं पजामा शर्ट माननीय मंत्री जी के द्वारा भेंट की गई। साथ ही साथ श्री राहुल शर्मा के द्वारा आज विशेष मौके पर बंदियों के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं उपराज्यपाल श्रीमती किरण बेदी के स्वयंसेवी संगठन इंडिया विजन फाऊंडेशन के सौजन्य से 300 हाइजीन किट 200 पुरुष अंडरगारमेंट्स 100 सेनेटरी नैपकिन एवं 100 जोड़ी पुरुष स्लीपर भी भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!