• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बल्दीराय थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

May 1, 2025
308 Views

बल्दीराय थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार



टेन न्यूज़ !! ०१ मई २०२५ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने एक नामजद अभियुक्त को चोरी की नकदी और आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बल्दीराय थाना क्षेत्र में पंजीकृत चोरी की एक घटना में नामजद अभियुक्त ताज मुहम्मद पुत्र रोजन अली उर्फ कल्लू,निवासी ग्राम गदियाना,मजरे गोविन्दपुर,थाना बल्दीराय को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी किए गए 10,000 नकद और एक जोड़ी पायल बरामद हुई है।बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की है।

अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान,कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह यादव,कांस्टेबल राधेश्याम यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!