तिर्वा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

गिरफ्तारी के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष किया पेश
टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार, 17 नवंबर को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
प्रभाष चंद्र, कन्नौज