• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दिव्यांग बच्चों एवं सामान्य बच्चों की शिक्षा हेतु राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निर्माण ग्राम सरांय सुन्दर कराया गया: महेन्द्र प्रताप सिंह

ByTen News One Desk

May 1, 2025
112 Views

दिव्यांग बच्चों एवं सामान्य बच्चों की शिक्षा हेतु राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निर्माण ग्राम सरांय सुन्दर कराया गया: महेन्द्र प्रताप सिंह



टेन न्यूज़ !! ०१ मई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं सामान्य बच्चों की शिक्षा हेतु राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निर्माण ग्राम सरांय सुन्दर छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में कराया गया है।

उक्त विद्यालय में वर्तमान शिक्षा सत्र 2025 में कक्षा 6 से कक्षा-8 तक की विज्ञान एवं कला वर्ग की कक्षाएं संचालित की जा रही है।

जिसमें दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों को भी शिक्षा प्रदान की जायेगी। विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं प्रवेश के संबन्ध में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेशचन्द्र दुबे से व्यक्तिगत अथवा उनके दूरभाष नम्बर-9450490575 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!