• Mon. May 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्कूल से घर जा रहे छात्र को तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मारी, गम्भीर घायल

ByTen News One Desk

May 9, 2025
Ten News OneTen News One
360 Views

स्कूल से घर जा रहे छात्र को तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मारी, गम्भीर घायल



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


स्कूल से घर जा रहा कक्षा तीन का छात्र तेज़ रफ़्तार बाइक से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
घायल छात्र को इलाज केलिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर को रैफर कर दिया गया है। ग्राम जिकरीपुर निवासी धर्मेन्द्र सिँह का पुत्र हर्षित सिँह 11 वर्ष गाँव के विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता है।

गुरुबार दिन के 12 बजे हर्षित विद्यालय से घर जा रहा था।गाँव के सम्पर्क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिसमे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद बाइक लेकर गाँव का ही युवक फ़रार हो गया है। हालत गंभीर होने पर घायल छात्र को मीरानपुर कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल शाहजहांपुर को रैफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल् ने बताया कि!तहरीर मिलने पर बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिख कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!