• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्य महिला आयोग की सदस्या १४ मई को शाहजहांपुर में जनसुनवाई समेत जेल में महिला बैरक, आंगनबाड़ी केंद्र का करेंगी निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 9, 2025
Ten News OneTen News One
358 Views

राज्य महिला आयोग की सदस्या १४ मई को शाहजहांपुर में जनसुनवाई समेत जेल में महिला बैरक, आंगनबाड़ी केंद्र का करेंगी निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! डेस्क न्यूज़@पप्पू अंसारी, शाहजहांपुर


माननीय सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी, राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 14/05/2025 दिन बुधवार को जनसुनवाई , जेल में महिला बैरक का निरीक्षण, ददरौल ब्लॉक पर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण,CHC/PHC निरीक्षण तथा ब्लॉक पर महिलाओं को दी जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है

राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए 14/05/2025 को सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पर जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसुनवाई में आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। आयोग महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न आदि विषयों पर शिकायतों की सुनवाई करेगा।

यदि किसी महिला को कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो वह अपने प्रार्थना पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई में उपस्थित हो सकती हैं।

महिलाओं से अपील हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जनसुनवाई में भाग लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!