• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेडिकल रिपोर्ट में अनियमिता का आरोप पुनः मेडिकल परीक्षण कराए जाने की पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

May 14, 2025
216 Views

मेडिकल रिपोर्ट में अनियमिता का आरोप, पुनः मेडिकल परीक्षण कराए जाने की पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार



टेन न्यूज़ !! १४ मई २०२५ !!  प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज


यूपी के जनपद कन्नौज में सकरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर में हुए खूनी संघर्ष के चलते पीड़ित मनोज कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में मेडिकल रिपोर्ट मे अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से पैनल के माध्यम से पुनः मेडिकल परीक्षण कराए जाने की गुहार लगाई है।

वी-01…पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मई को शाम करीब 4 बजे गांव के ही जगदीश पुत्र डमरू लाल आदि से विजली के तार हिलाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें आरोपीगण एक राय होकर घर में घुस आए और परिजनो को मां-बहन की गन्दी गन्दी गांलियां देने लगे।

पीड़ित के मुताविक गालियों का विरोध करने पर आरोपीगण लाठी-डंड़ों से मारपीट करने पर हमलावर हो गए। आरोपियों ने सभी पर बेहताषा मारपीट की। जिसमें पीड़ित और पीड़ित के परिजनों के शरीर में काफी चोटे आई। खूनी संघर्ष की घटना पर पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के चिकित्सकों ने आरोपियों से संाठगांठ कर मेडिकल रिर्पोट गलत बना दी। षरीर में जहां चोटे थी रिर्पोट में वह स्थान न दर्शाकर दूसरे स्थानों का मेडिकल रिर्पोट बना दी है।

बहरहाल पीड़ित ने सरकारी डाक्टरों द्वारा मेडिकल में किए गए बदलाव के खिलाफ जिलाध्किारी को प्रार्थना पत्र देकर पैनल द्वारा पुनः मेडिकल कराए जाने की गुहार लगाई है।

टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिर्पोट नमसकार
वाइट -पीड़ित मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!