• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दहेज के लिए बहू की हत्या, पिता ने दामाद समेत 7 लोगों पर लगाया आरोप

ByTen News One Desk

May 23, 2025
231 Views

दहेज के लिए बहू की हत्या, पिता ने दामाद समेत 7 लोगों पर लगाया आरोप



टेन न्यूज़ !! २३ मई २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


जनपद रायबरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है।

जिसमें मृतका के पिता रामकुमार सोनी ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है।

पिता रामकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मानसी की शादी दो साल पहले शिवम के साथ की थी।

शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। अब वे 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे, जो रामकुमार नहीं दे पाए।

21 मई 2025 को शाम करीब 9 बजे शिवम का फोन आया कि मानसी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

आधे घंटे बाद मानसी के ससुर संजय ने फोन कर बताया कि मानसी की मौत हो गई है।रामकुमार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

उन्होंने पति शिवम, ससुर संजय, सास सुनीता, देवर आकाश और वरुण तथा चंडिका प्रसाद उर्फ भुंदल समेत 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सभी आरोपी सिविल लाइन रायबरेली के रहने वाले हैं।

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!