• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दहेज के लिए नवविवाहिता को पति एवं ससुर पर मारपीट कर बेहोश करने का आरोप

ByTen News One Desk

May 25, 2025
378 Views

मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दहेज के लिए नवविवाहिता को पति एवं ससुर पर मारपीट कर बेहोश करने का आरोप



टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी@ मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


दहेज के लिए नवविवाहिता को पति एवं ससुर पीट कर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में घायल नवविवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग कटरा छोड़कर फरार हो गए हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्कीपुर निवासी हमीदुल्लाह ने अपनी पुत्री रुखसाना की शादी 15 मई को परौर थाना क्षेत्र के ग्राम बामोरा निवासी नदीम पुत्र सय्यबू के साथ की थी। शादी में अपने समर्थ के अनुसार काफी धन दहेज़ दिया था। इसके बावजूद 15/16 में की रात्रि में दहेज की मांग को लेकर पति नदीम नंद सास ससुर ने मिलकर विवाहिता को कमरे में बंद करके जान से मारने की नियत कमरे में बंद कर के पीटा।

विवाहिता को मणशय हालत में बेहोश हो गई। तभी विवाहिता को बेहोशी की हालत में मीरानपुर कटरा के मुहल्ला रामनगर कालोनी निवासी सलीम के घर पर छोड़ कर फरार हो गए।

विवाहिता के परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट लिख कर अस्पताल में विबहिता के बयान लिये। तो विवाहिता ने पुलिस को बताया शादी के बाद सुहागरात की रात में 15/16 की रात्रि एक कमरे में बंद कर दिया गया।

पति नदीम, ससुर सय्यबू, सास मरियम ने कहा मुझे दहेज में एक लाख रुपये नक़द, सोने की चैन और बुलेट अपने माँ बाप से लाकर वरना मेरे घर से निकल जाओ। नवविवाहिता ने दहेज की मांग पूरी करने के लिए अपने माँ बाप की गरीबी का वास्ता देकर असमर्थता व्यक्त की। तभी ससुराल पक्ष वालों मिलकर जान से मारने की नीयत से जमकर पीटा। औऱ बेहोश हो जाने पर होश आया तो मैं कटरा अस्पताल में थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया है कि मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!