• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाल विवाह व में सरकारी योजनाओं के विषय में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

ByTen News One Desk

May 29, 2025
243 Views

बाल विवाह व में सरकारी योजनाओं के विषय में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम



टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा के निर्देश के क्रम में बाल विवाह प्रतिषेध एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु महिलाओं एवं बालिकाओ को जागरूक करने हेतु आज 28.05.2025 को महिला कल्याण विभाग शाहजहांपुर द्वारा विकास खंड मदनापुर के ग्राम पंचायत बरखेड़ा जयपाल व नगला बन्नू के पंचायत घर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बाल विवाह , बाल श्रम, आदि की जानकारी दी गई | विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टाप सेंटर योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना सामूहिक विवाह योजना , राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर शिवम पांडे द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना ,चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098, एवं अन्य सभी टोल फ्री नंबर 112,1090,181,108,102 आदि टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई |

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्चना, पंचायत सहायक पूजा, विकास, प्रधान विपिन सहित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!