Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

दर्दनाक हादसे में इलाज के बाद लौटते समय घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Ten News One Desk

Published on:

382 Views

दर्दनाक हादसे में इलाज के बाद लौटते समय घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टेन न्यूज़ !! १० जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहाँपुर।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के बाद घर लौटते समय मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि बीते 5 मई 2025 को रात करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शिवम धर्मकांटे के पास बरेली की ओर जा रहे बाइक सवार तीन ग्रामीण युवक एक ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे में मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नहरोसा निवासी उर्वेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्ण गौटिया मझरा कोटा खास निवासी सौरभ वर्मा (20) व राजेश कुमार वर्मा को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज घायल सौरभ वर्मा इलाज के बाद दवा लेकर बरेली से अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहाँपुर भेज दिया।

यह हादसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ही घटना में दो युवाओं की मौत से गांव में शोक की चादर पसरी हुई है। परिजन बेसुध हैं और क्षेत्रीय लोगों की आंखें नम हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment