• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा रोडवेज पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, राहगीरों को गर्मी से मिली राहत

ByTen News One Desk

Jun 11, 2025
440 Views

कटरा रोडवेज पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, राहगीरों को गर्मी से मिली राहत



टेन न्यूज़ !! ११ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर: इस भीषण गर्मी में जब सूरज की तपन से हर कोई परेशान था, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मानवता की मिसाल पेश की।

रिशु गुप्ता के नेतृत्व में कटरा रोडवेज पर ठंडा ठंडा शरबत वितरण का आयोजन किया गया, जिससे राहगीरों को राहत मिली। गर्मी और धूप से बेहाल लोग इस ताजगी से भरे शरबत का सेवन करते हुए शिमला जैसी ठंडक का अहसास कर पाए।

इस कार्यक्रम में कई समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें धर्मेंद्र राठौर, सौरभ गुप्ता, नितिन गुप्ता, धीरज गुप्ता, यश गुप्ता और अनुराग गुप्ता शामिल थे। उन्होंने मिलकर इस कार्य को सफलता से अंजाम दिया।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा की ऐसी पहल न केवल गर्मी से राहत देती है, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!