• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्याें के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Jun 11, 2025
276 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्याें के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज़ !! ११ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी ने माह मई में वाणिज्यकर विभाग द्वारा 7.57 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 5.78 करोड़ की एवं स्टाम्प एवं निबंधन 9.29 करोड़ रूपये के सापेक्ष 8.20 करोड़ रूपये की राजस्व की वसूली पाये जाने पर निर्देश दिए कि राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाये

 इसी प्रकार आबकारी, परिवहन, विद्युत आदि विभागों को निर्देश दिये कि राजस्व संग्रहण की प्राथमिकता दी जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए
          उन्होंने कहा कि रिवेन्यू कलेक्शन पर विशेष ध्यान देते हुए बकायेदारों से प्रभावी ढंग से वसूली की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा
 उन्होंने निर्देश दिए कि आर0सी0 मामलों में तहसीलदार एवं कोर्ट के मामलों में उप जिलाधिकारी विशेष फोकस करें
         जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और जनपद की रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एआरटीओ, चकबंदी, विद्युत आदि विभागों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों के निस्तारण में शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं, ऐसे प्रकरणों को पुनः चेक कर निस्तारण करें। संबंधित अधिकारी प्रकरणों को स्वयं देखे और गुणवत्तापूर्ण प्रकरण को निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को गहनता से सुने और मधुर व्यवहार कर उनका निस्तारण करें
प्रत्येक दशा में प्रशासनिक सुधार और नागरिकों की शिकायतों के निवारण पर विशेष ध्यान दे
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  देवेंद्र सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित समस्त तहसीलदार आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!