• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बीजेपी सरकार पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय ने जमकर साधा निशाना

ByTen News One Desk

Jun 11, 2025
283 Views

बीजेपी सरकार पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय ने जमकर साधा निशाना



टेन न्यूज़ !! ११ जून २०२५ !! प्रभाष चद्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज में जिला समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर व श्री बृहम्मदेव महराज मन्दिर में वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन के मीनाक्षी पेट्रोल पंप मकरन्द नगर पर आयोजित एक भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय जी ने सबसे पहले श्री हनुमान जी के मंदिर मकरदनगर स्थिति मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती की,उपस्थित रहें कार्यक्रम में पहुंचे माता प्रसाद

का कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने जहां जोरदार स्वागत किया, वहीं उन्होंने आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद का स्वाद भी चखा

प्रेस वार्ता में अपने वक्तव्यों में नेता विरोधी दल बीजेपी सरकार पर जुमलों की सरकार का कहते हुये हमलावर नजर आये नेता विरोधी दल का कहना था कि, जुमलों की सरकार ने केबल देश और प्रदेश की सरकार को केबल गुमराह करने का काम किया है,

जबकि कुछ बदलाव को छोड़कर स्थित केबल ढाक के तीन पात वाली मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय जी ने कहा कि वर्तमान सरकार 11 साल पूरे होने की उपलब्धियां गिना रही है, और हम उनकी कमियां गिना रहे हैं

किसानों के हित में जो कदम स्व. नेता जी मुलायम सिंह यादव ने उठाये, वो किसी ने करने की तो दूर सोची तक नहीं

आज पूरे देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल बाला है, महंगाई की मार से आम तो दूर खास जनमानस तक प्रभावित है बिकास कार्यों में धांधली खुलेआम चल रही है।कमीशनखोरी तो हर सरकारी योजना में आम बात है

नेता विरोधी दल का कहना था कि, आगामी वर्ष 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी बेरोजगारी, सामाजिक समरसता,पीडीए और सबका विकास के मुद्दे पर लड़ेगी, प्रबुद्ध वर्ग भी पीडीए के सहयोग में है और पूर्ण समर्थन करेगा

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनने पर सभी अधूरी परियोजनाएं और विकास कार्य पूरे कराये जाएंगे

नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने जन सम्बोधन में कहा की मैं ब्राह्मण हूं, मुझे सम्मान दिया जिस कुर्सी पर उन्होने मुझे बैठाया किसी को भी बैठा सकते थेलेकिन मेरी योग्यता देखकर मुझे बैठाया माता प्रसाद ने कहा की आपका सम्मान समाज में हमेशा रहा। इसलिये रहा क्योंकि आप प्रबुद्ध वर्ग से आते हैं और हनुमान जी की तरह सेवा भाव से काम करते हैं

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कालियान सिंह दोहरे, जय कुमार तिवारी बउअन, तहसीन सिद्दीकी सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन,अनिल पाल,मिलिंद मिश्रा,विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह, विजय द्विवेदी, गणेश द्विवेदी,राजेंद्र सिंह, अंशु पाल, कुक्कू चौहान,शरद यादव,आकाश शाक्य,वंशीय हसन लल्ला नगर अध्यक्ष समधन , नेमसिंह यादव ,पुर्वा जिपस,हुकुम सिंह, राकेश कटियार, बंटी शर्मा, कमलकान्त कटियार, राज चौहान,अशोक तिवारी, नवी आलम पूर्व प्रधान,विजय तिवारी,सिबतेंन रजा, राजू यादव,राकेश कठेरिया, विनोद यादव, भानु गुप्ता, योगेश शर्मा, गुलामुद्दीन खान, अर्पित शुक्ला,वसीम हसन लल्ला, इमरान खान, मुकीम खान,भोले कुरैशी,राजेश पाल, अजय कश्यप, सुधीर कश्यप, रोहित कुशवाह,संदीप यादव, तुफैल अहमद, मुजम्मिल खान, गपोले तिवारी, मनोज तिवारी, सहित अन्य बड़ी संख्या में जिले के नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!