Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही, आबकारी विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर दी गयी दबिश

By Ten News One Desk

Published on:

240 Views

जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही, आबकारी विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर दी गयी दबिश

टेन न्यूज़ !! १२ जून २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

राज्य सरकार एवं उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद शाहजहाँपुर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु आबकारी विभाग द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाहियाँ संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में दिनांक 10 जून, 2025 की रात्रि में जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1 सदर श्री सौरभ कुमार यादव द्वारा मय अधीनस्थ स्टाफ जनपद में संचालित देशी शराब एवं कम्पोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद, ब्रांड की वैधता तथा दुकान परिसर की स्वच्छता आदि का गहनता से परीक्षण किया गया। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए टीम द्वारा जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर आकस्मिक दबिश दी गई।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर स्थित विभिन्न ढाबों का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ शराब के अनाधिकृत सेवन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सभी ढाबा संचालकों को “शराब पीना वर्जित है” लिखे चेतावनी पोस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

इस प्रवर्तन कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक श्री सौरभ कुमार यादव के साथ निरीक्षण दल में धर्मेन्द्र सिंह, राहुल तिवारी, रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध “शून्य सहनशीलता” की नीति अपनाते हुए निरंतर सतर्क एवं सक्रिय है, तथा आम जनमानस से अपील करता है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी हो, तो तत्क्षण जिला प्रशासन या निकटतम थाने को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment