Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में खेत पर बांस काटने को लेकर झगड़ा, दंपति गंभीर रूप से घायल

By Ten News One Desk

Published on:

337 Views

मीरानपुर कटरा में खेत पर बांस काटने को लेकर झगड़ा, दंपति गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहाँपुर।

थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया दरोवस्त में गुरुवार सुबह खेत पर बांस काटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में ग्रामीण दंपति नारायण सिंह व उनकी पत्नी दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं होमगार्ड मुनीश पाल सिंह की पुत्री जॉली सिंह को भी चोटें आईं।

झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर दंपति को जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब दस बजे खेत पर बांस काटने के विवाद में नारायण सिंह और होमगार्ड मुनीश पाल सिंह के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment