• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नोएडा में भू माफिया की आई शामत, कड़ाई से पालन करते हुए जमीन पर चलाया गया बाबा का बुलडोजर

ByTen News One Desk

Jun 21, 2025
263 Views

नोएडा में भू माफिया की आई शामत, कड़ाई से पालन करते हुए जमीन पर चलाया गया बाबा का बुलडोजर



टेन न्यूज़ !! २१ जून २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा


नोएडा के ग्राम मकनपुर खादर, परगना दनकौर, तहसील सदर में वर्षों से भू-माफियाओं के अवैध कब्जे में रही ग्रामसभा की 2240 बीघा जमीन को शुक्रवार को प्रशासन द्वारा मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भैरपाल सिंह ने राजस्व टीम में शामिल सर्वे लेखपाल बीरबहादुर एवं शरिकृष्ण के साथ मिलकर पूरी जमीन का गाटा वाइज सर्वे किया। सर्वे के दौरान भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे का खुलासा हुआ। कार्रवाई के तहत पुलिस बल व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरी 2240 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि की वर्तमान बाजारु कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। अवैध कब्जा हटने के पश्चात क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से यह जमीन कब्जाधारियों द्वारा खरीदी-बेची जा रही थी जिससे ग्रामीणों में असंतोष था। प्रशासन ने न केवल इस जमीन को मुक्त कराया बल्कि मौके पर ग्रामसभा के स्वामित्व के बोर्ड भी स्थापित कर दिए। साथ ही कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी ने ग्रामसभा की भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

DM के निर्देशानुसार खाली कराई गई जमीन के रखरखाव की व्यवस्था किसी संस्था के माध्यम से की जाएगी, तथा भूमि से प्राप्त होने वाला राजस्व राजकोष में जमा कराया जाएगा। इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पूर्व प्रधान दीपक कुमार, सुक्की सिंह, डालचंद शर्मा, दानवीर नंबरदार, दयाचंद व दर्शन भाटी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने राजकीय कार्य में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!