• Tue. Jun 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर की छापामारी

ByTen News One Desk

Jun 21, 2025
387 Views

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर की छापामारी



टेन न्यूज़ !! २१ जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।


अछल्दा कस्वा में ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालित मेडिकल स्टोराें पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने बिना फार्मासिस्ट कागज के संचालित मिले एक मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री पर रोक लगाई। वहीं, तीन मेडिकल स्टोरों से सैंपल लिए। इस बीच दवाओं की खरीद व बिक्री के बिल न दिखा पाने पर उन्हें तीन से सात दिन में बिल प्रस्तुत करने के नोटिस जारी किए।

ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद गुरुवार को अछल्दा कस्बा के सराय बाजार पर संचालित मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। मेडिकल स्टोर पर मौजूद दवाओं का निरीक्षण किया। कई दवाओं के सैंपल लिए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से दवा के क्रय-विक्रय के बिल मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं सका।

ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा का सैंपल भी लिया। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने मेडिकल स्टोर को बिना फार्मासिस्ट कागज के संचालित होना पाया। कई दुकानदार अपने मेडिकल स्टोर बंद करके भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!