• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा बाजार आई युवती प्रेमी संग हुई फुर्र, परिजनों ने जताई चिंता, पुलिस तलाश में जुटी

ByTen News One Desk

Jun 22, 2025
440 Views

कटरा बाजार आई युवती प्रेमी संग हुई फुर्र, परिजनों ने जताई चिंता, पुलिस तलाश में जुटी



टेन न्यूज़ !! २२ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


थाना क्षेत्र की एक किशोरी बाजार में खरीदारी करने के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों की चिंता तब और बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि किशोरी एक युवक के साथ कहीं चली गई है। यह युवक गैर जनपद का निवासी बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिसमें युवक और उसके एक साथी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और प्रेमी युवक की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!