• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रेम में नाकाम युवक ने युवती को मौत के घाट उतार कर स्वयं की आत्महत्या

ByTen News One Desk

Jun 24, 2025
271 Views

प्रेम में नाकाम युवक ने युवती को मौत के घाट उतार कर स्वयं की आत्महत्या



टेन न्यूज़ !! २४ जून २०२५ !! रिपोर्ट- प्रभाष चंद्र, ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


एंकर….जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्रगत सुल्तानपुर गांव मे सुबह तड़के एक नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर स्वयं को मौत के घाट उतार कर बड़ी घटना को अंजाम दे गया।

युवती का शव घर में तो प्रेमी देवांशु का शव थोड़ी दूर स्थित तालाब के किनारे शव पड़ा मिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

वही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

युवती के पिता के मुताविक मृतक युवक पड़ोस के गांव कुठिला का रहने वाला था। उसने अपने पिता की बंदूक से मेरे घर मे छत के द्वारा घर मे घुसकर पुत्री को गोली मार दी। और खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

युवती के पिता के मुताबिक उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी उसी बात से नाराज युवक ने लड़के से शादी करने को मना किया था

जिस बात को लेकर कल गांव में पँचायत हुई जिसमें युवक ने मांफी माँगकर मामले को रफा दफा कर दिया।

लेकिन उसने सुबह अपने फौजी पिता की बंदूक से बेटी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया और खुद भी गोली मार ली है।

बहरहाल सौरिख पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट नमस्कार

वाइट -पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार

वाइट -परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!