• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

इस्माईलपुर नबादा गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

ByTen News One Desk

Jun 25, 2025
430 Views

इस्माईलपुर नबादा गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी



फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण


टेन न्यूज !! २५ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।


थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर नबादा गांव में सोमवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने मकान के कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव निवासी राजेश कुमार शर्मा व प्रभाकर शर्मा परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। सुबह महिलाओं के जागने पर कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली पड़ी थीं और उसमें रखे कीमती सामान गायब थे।

चोर सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण जैसे मांगटीका, झुमकी, अंगूठी, चेन, टाप्स, कंधनी, पायल, खड़ुआ, चांदी की कटोरी, सिक्के और करीब ₹65,000 नगदी लेकर फरार हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत लाखों रुपए में है।

सूचना पर थाना कटरा प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!