• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में खाद विक्रेताओं की आपात बैठक, 28 जून को प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान

ByTen News One Desk

Jun 28, 2025
536 Views

मीरानपुर कटरा में खाद विक्रेताओं की आपात बैठक, 28 जून को प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान



टेन न्यूज।। 28 जून 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


खाद वितरण प्रणाली में व्याप्त अव्यवस्थाओं और व्यापारियों की लगातार बढ़ रही समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को मीरानपुर कटरा में तहसील तिलहर के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की एक आपात बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों विक्रेता शामिल हुए और अपनी समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 28 जून 2025, शनिवार को सभी खाद विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखेंगे, ताकि शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंच सके। साथ ही, चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विक्रेताओं ने बैठक में खाद वितरण और निगरानी व्यवस्था से संबंधित छह प्रमुख समस्याएं उठाईं:

1. यूरिया व अन्य उर्वरकों की खुदरा दरें स्पष्ट और समान रूप से निर्धारित की जाएं।
2. खाद के साथ की जा रही अनिवार्य टैगिंग की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त किया जाए।
3. दुकानों पर की जाने वाली सैंपलिंग को पूरी तरह बंद कर, केवल रैक पॉइंट या माल लोडिंग के समय किया जाए।
4. बिना लाइसेंस के खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
5. POS मशीन से बिक्री होने के बाद स्टॉक रजिस्टर और सेल रजिस्टर की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 30 जून 2025, सोमवार को विक्रेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शाहजहांपुर स्थित DO कार्यालय पहुंचेगा, जहां माननीय मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व जिलाधिकारी को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय कृषक दल से जुड़े भानु प्रताप गंगवार, सुबोध कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, विवेक कुमार, आर्यकांत यादव, सर्वेश मिश्रा, चिंटू गंगवार, रिंकू गंगवार, अजीत यादव, सत्येंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, जापान यादव सहित बड़ी संख्या में खाद विक्रेता उपस्थित रहे।

विक्रेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि व्यापारियों के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!