• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाज कल्याण मंत्री एवं विधायक तिर्वा तथा जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

ByTen News One Desk

Jun 29, 2025
297 Views

समाज कल्याण मंत्री एवं विधायक तिर्वा तथा जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया



टेन न्यूज़ !! २९ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री, (स्व0प्र0), श्री असीम अरुण एवं विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत तथा जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पार्टी जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से दानवीर भामाशाह जी की जयंती के पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में दीप प्रज्जवलित कर तथा भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया तथा  सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले जनपद के एम0एल0 मोटर्स, मिश्रा आटो मोबाइल्स, मेसर्स गुलाब एण्ड कम्पनी, मेसर्स श्री नाथ जी कन्ट्रक्शन एवं प्रिस्टाइन परर्फ्यूम के व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि टैक्स अदा कर रहे लोग देश के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। दानवीर भामाशाह जी भारतीय इतिहास के ऐसे प्रेरणास्त्रोत हैं, जिन्होंने राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपनी सम्पूर्ण संपत्ति मातृभूमि के लिए समर्पित कर दी। आज भी उनका जीवन प्रत्येक व्यापारी, उद्योगपति और नागरिक के लिए आदर्श है। हम सबको भामाशाह जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए, देश और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज का व्यापारी वर्ग केवल लाभ कमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में भी योगदान दे रहे है। ईमानदारी से कर देने वाले व्यापारी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
ऐसे व्यापारियों को पहचानना और सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकता में है, जिससे अन्य उद्यमी भी प्रोत्साहित हों और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अन्तर्गत लगभग 750 नये युवाओं को स्वयं का रोजगार खड़ा करने के लिये ब्याजमुक्त ऋण दिया गया है। ऐसे युवा उद्यमियों को आगे ले जाने हेतु सहयोग करें।
विधायक तिर्वा ने कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के विकास के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज देश की अर्थव्यवस्था चौथी हो गई है, जल्द ही देश की अर्थ व्यवस्था तीसरी होगी, और हम सभी लोग विकसित भारत की ओर अग्रसर होगें।
कहा कि राज्य और देश की प्रगति में ईमानदारी से कर चुकाने वाले व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भामाशाह सम्मान ऐसे ही कर्मठ और राष्ट्रभक्त व्यापारियों के सम्मान का प्रतीक है, जो न केवल व्यापार में पारदर्शिता रखते हैं बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिया गया कर न केवल राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करता है, बल्कि यह विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आये हुये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह, महामंत्री श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, आदि संबंधित अधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!