सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर कटरा में “विशन लाल” के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित
टेन न्यूज।। 30 जून 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर कटरा में सोमवार को एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र के प्रतिष्ठित और समर्पित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री विशन लाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले करीब चार दशक से अपनी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से सेवाएं देते आ रहे थे। सेवानिवृत्त होने पर श्री विशन लाल के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. फैजान खान, डॉ मोहम्मद आसिफ, डॉ अतुल प्रकाश, डॉ भगवान दीन, डॉ नन्हे अहमद, डॉ नुसरा, राजकिशोर फार्मासिस्ट, मयंक गंगवार एलटी सहित अन्य स्टाफ के सदस्यगणणों ने उपस्थित होकर विदाई दी है।

इस अवसर पर डॉ. फैजान खान ने कहा, “विशन लाल जैसे कर्मठ और अनुशासित कर्मचारी किसी भी संस्थान की सच्ची पूंजी होते हैं। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल रहेगा।” उन्होंने विशन लाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों और सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना की। माहौल में जहां एक ओर विदाई की भावुकता थी, वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकाल की स्मृतियों ने सभी को गर्व से भर दिया।







