• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेलवे फाटक की दुर्दशा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

ByTen News One Desk

Jul 21, 2025
269 Views

रेलवे फाटक की दुर्दशा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी


टेन न्यूज।। 21 जुलाई 2025 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहाँपुर


रेलवे फाटक से गुलचंपा फाटक तक सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान नागरिकों की आवाज़ अब संगठनों के माध्यम से उठाई जा रही है। इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी तिलहर के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार संघर्षी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते फाटक को बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संजीव संघर्षी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन द्वारा भी इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद केवल खानापूर्ति करते हुए कुछ गड्ढों को पाटा गया, जबकि शेष गड्ढे आज भी जस के तस हैं।

“इन गड्ढों में दोपहिया वाहन फँस जाते हैं, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। रोज़ाना लोग गिरकर घायल हो रहे हैं,” संघर्षी ने कहा। उन्होंने मांग की कि रेलवे क्रॉसिंग से गुलचंपा फाटक तक जल्द से जल्द मिट्टी डलवाकर गड्ढों को भरा जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका न रहे।

हिंदू युवा वाहिनी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभित राठौर, गौरव गुप्ता, गगन प्रभाकर, कुंवर पाल, दीपांशु, राजाराम प्रजापति, आदर्श, रोहित, राजकुमार, राजू राठौड़, जितेंद्र यादव, अवनीश राठौर, संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!