होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा
---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थियों में फांसी पर झूली महिला की हुई मौत

By Ten News One Desk

Published on:

168 Views

संदिग्ध परिस्थियों में फांसी पर झूली महिला की हुई मौत

टेन न्यूज़ !! २२ जुलाई २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। महिला को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कस्बा के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी बाबूराम मजदूरी करता है। जिसके चार पुत्र हैं तीन पुत्र रणवीर , जितेंद्र, पुष्पेंद्र, बाहर रहकर गुजर बसर करते हैं। घर पर बाबुराम , अपनी पत्नी अमरवती, और पुत्रवधू प्रतिमा देवी (25वर्ष) पत्नी जितेंद्र और छोटे पुत्र विवेक के साथ रह रहा है। जितेंद्र अंबाला में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

रोज की तरह शनिवार को सभी लोग खाना आदि खाकर अपने कमरे में सो गये। रविवार की सुबह जागने पर अंदर की ओर पडी टिन शेड में लगी बल्ली से रस्सी के सहारे प्रतिमा को फांसी पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गये। बाबूराम ने अपने पुत्र जितेंद्र को सूचना दी।

जितेंद्र ने अपनी ससुराल हमीरपुर जिले के थाना विबार अंतर्गत ग्राम अतरार में सूचना की। तो उन्होंने 112 नम्बर को कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बताया कि प्रतिमा का विवाह करीब ढाई साल पहले जितेंद्र से हुआ है। कोतवाली पुलिस अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से भी लोग आ गए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment