अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालकों ने शाहजहांपुर के खिरनी बाग मैदान में धरना प्रदर्शन किया
टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने आज जिला अधिकारी महोदय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा
जिसमें मान्यता प्राप्त विद्यालय में बच्चों को सही शिक्षा दे रहे हैं और सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं उसके बावजूद मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर दिन-प्रतिदिन छापेमारी की जा रही है मान्यता प्राप्त विद्यालय में जो छापामारी हो रही है इसको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए यदि बंद नहीं किया जाता तो उग्र आंदोलन होगा जनपद में कई ऐसे विद्यालय हैं जिनको ना ही नोटिस दिया गया बल्कि वीडियो बनाकर स्कूल के बच्चों को बाहर निकाल कर सरकारी स्कूल में शिफ्ट कर दिया
और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सीज कर दिया जो की बहुत गलत है शिक्षक राष्ट्र निर्माता है इनको इस तरह से धमकाया डराया ना जाए ही शिक्षक अपराधी नहीं है यह शिक्षक हैं जो देश का निर्माण करते हैं जिन विद्यालयों की मान्यता नहीं है नहीं है उन विद्यालयों को समय दिया जाए उनको डराया धमकाया ना जाए यह देश का सहयोग करते हैं

मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी सरकार के हैं अतः सरकारी स्कूलों की तरह-बच्चों को बाल अधिकार दिया जाए बच्चों को बाल अधिकार से वंचित न किया जाए क्योंकि यह भी बच्चे सरकार के हैं बच्चों के साथ, शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार ना किया जाए जिन विद्यालयों की मान्यता है और मानक पूर्ण नहीं है उनको समय दिया जाए बेवजह से परेशान ना किया जाए
धरना प्रदर्शन स्थल पर जिला अध्यक्ष मनोज यादव राजेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे
जिला उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी राम सिंह विनोद शर्मा विनोद यादव राम सिंह ओमपाल मौर्य शिवराम ओमचंद अनिल पांडे राघवेंद्र सिंह राकेश कुमार संदीप गंगवार सूरज वर्मा भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे







