202 Views
छप्पर से गिरा सांप, महिला को डंसा, इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम
टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर क्षेत्र के गांव ढकिया रघा में एक दर्दनाक हादसे में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
गांव निवासी रामपाल ने बताया कि बुधवार रात उनकी पत्नी पुन्नी देवी खाना खाकर छप्पर के नीचे सोने चली गई थीं। रात में अचानक छप्पर से एक सांप उनके ऊपर गिर पड़ा। घबराहट में वह उठीं तो सांप ने उनके पैर में डंस लिया।
परिजन आनन-फानन में उन्हें निगोही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने पुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया।
मां की मौत के बाद बेटे रामकिशन, संत कुमार, गुड्डू और बेटियां आरती, पूजा, नीलम व वीरवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

