208 Views
तालाब पाटने से खेतों में जलभराव, फसल बर्बाद
टेन न्यूज़ !! ०३ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम बतलइया निवासी देवेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। देवेश का आरोप है कि गांव के पास स्थित एक पुराना तालाब कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर पाट दिया गया, जिससे बारिश का पानी अब उनके खेत में भर रहा है।

जलभराव के कारण उनकी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समाधान दिवस में उन्होंने अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है।

