मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय कजरी नूरपुर का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सरकार की प्रेरणा से वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया
टेन न्यूज़ !! ०४ अगस्त २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय कजरी नूरपुर विकास खण्ड निगोही जनपद शाहजहांपुर के निर्माण कार्य, लागत 2412.65 लाख की धनराशि से निर्मित भूमि का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम श्री योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सरकार की प्रेरणा से श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, मुख्य अतिथि के कर कमलों के द्वारा कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार सागर, मां० सांसद, शाहजहांपुर, श्रीमती सलोना कुशवाहा, मा० विधायक तिलहर कार्यक्रम के बतौर विशिष्ट अतिथि, श्री भानुप्रताप ब्लॉक प्रमुख निगोही, श्री अजय प्रताप यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहांपुर डॉ० अपराजिता सिंह सिनसिनवार मुख्य विकास अधिकारी जनपद शाहजहांपुर श्रीमती दिव्या गुप्ता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद शाहजहांपुर एवं अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारी का उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम लिमिटेड के द्वारा निर्माण कराया जाएगा।







