हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत साइकिल रैली का आयोजन
टेन न्यूज़ !! ११ अगस्त २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर
शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत 10 अगस्त 2025 को प्रातः 8:00 बजे सुभाष चौराहा (हथोड़ा चौराहा) से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार लाइन संजय कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी एस. पी. बामनिया, RI लाइन, TSI पांडे जी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी, तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्राधिकार लाइन द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मार्ग सुभाष चौराहे से प्रारंभ होकर लोदीपुर, खिरनी बाग, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क होते हुए गांधी भवन तक रहा, जहां शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
रैली में लगभग 200 खिलाड़ी, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षु, स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट, युवा तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सभी प्रतिभागियों की साइकिलें तिरंगे झंडों से सजी हुई थीं।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक पंकज कुमार सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, इरफान खान, निषाद कुमार, अजय पाल सिंह, मुशीर अहमद, वैभव ठाकुर, चाणक्य डिफेंस अकादमी के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के सिपाही तथा यातायात पुलिस के जवानों ने रैली के मार्ग को नियंत्रित करते हुए सफल आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग द्वारा सभी खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों एवं एनसीसी कैडेट को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया।







