बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मिर्जापुर में जलालाबाद-ढाईघाट हाइवे पर बाढ़ में बही बाइक सवार दंपत्ति, पत्नी की मौत, बच्ची लापता

By Ten News One Desk

Published on:

242 Views

मिर्जापुर में जलालाबाद-ढाईघाट हाइवे पर बाढ़ में बही बाइक सवार दंपत्ति, पत्नी की मौत, बच्ची लापता

टेन न्यूज़ !! ११ अगस्त २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर

मिर्जापुर (शाहजहांपुर): जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद, सौरिख हाइवे पर ग्राम धीयरपुरा के पास गंगा की बाढ़ के तेज बहाव में एक बाइक सवार दंपत्ति अपने दो बच्चों सहित बह गया। इस हादसे में 35 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनकी चार वर्षीय बेटी की तलाश अब भी जारी है।

कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम चौकी निवासी पाल सिंह अपनी पत्नी रोली (35), पांच वर्षीय बेटी संगीता और चार वर्षीय बेटी काजू के साथ बाइक से मिर्जापुर के ग्राम पहाड़पुर नगला में अपनी ससुराल रक्षाबंधन मनाने गए थे। रविवार दोपहर को वह अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में धीयरपुरा के पास हाइवे पर गंगा की बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा था। डिप पर अचानक पानी के तेज बहाव में उनकी बाइक सहित पूरा परिवार गहरे गड्ढे में बह गया।

स्थानीय लोगों ने पाल सिंह और उनकी बेटी संगीता को सकुशल बचा लिया, लेकिन रोली और छोटी बेटी काजू बहाव में बह गए। गोताखोरों ने रोली को पानी से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। काजू का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोताखोरों ने पाल सिंह की बाइक भी पानी से निकाल ली है।

पाल सिंह ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें से 12 वर्षीय अंकित और नौ वर्षीय नन्हूं को उन्होंने घर छोड़ दिया था। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला और सीओ अजय राय मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से काजू की तलाश करवा रहे हैं। मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment