• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में PET-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Sep 3, 2025
127 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में PET-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न



टेन न्यूज़ !! ०३ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश करने वाले सभी परीक्षार्थियों एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी हेतु अलग व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

जनपद शाहजहांपुर में 21 परीक्षा केंद्रों पर 06 एवं 07 सितंबर को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 9504 परीक्षार्थी बैठेंगे, जबकि दोनों दिनों को मिलाकर कुल 38,016 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने और अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूरी तरह समय से पूर्ण होनी चाहिए।

बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!