• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में खड़े ट्रक में घुसी थी रोडवेज बस, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,बच्ची सहित महिला की हुई थी मौत

ByTen News One Desk

Apr 14, 2024
276 Views

तिलहर में खड़े ट्रक में घुसी थी रोडवेज बस, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,बच्ची सहित महिला की हुई थी मौत



टेन न्यूज़ !! १४ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


दिल्ली से लखनऊ को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री राम जानकी मंदिर के समीप खड़े ट्रक में बस भिड़ने के मामले में मृत शिक्षिका के पति ने बस चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए खड़े ट्रक में टक्कर मारने के कारण पत्नी की मौत हो जाने तथा अन्य यात्रियों के घायल हो जाने के मामले में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि शुक्रवार तड़के सुबह करीब चार बजे लखनऊ से दिल्ली को जाने वाले नेशनल हाइवे पर श्री राम जानकी मंदिर के समीप टायर पंचर होने के कारण खड़े ट्रक में रोडवेज बस जो गोरखपुर से दिल्ली जा रही जा घुसी।

जिससे बस की बाई साइड के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार कुशीनगर से मेरठ जा रही शिक्षिका अंजू रानी तथा दूसरी महिला की तीन माह की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी।

उक्त मामले मृतका अंजू रानी के पति मेरठ जनपद के थाना दौराना क्षेत्र के गांव मंडौरा निवासी रोहिताश सिंह धीर पुत्र विशंभर सिंह ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!