कटरा में कड़ा फरमान : अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल,जिला प्रशासन का सख़्त
टेन न्यूज़ !! ०३ सितम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मुख्यमंत्री के आदेश व जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब नगर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा।
सोमवार को प्रशिक्षु सीओ आकृति पटेल व थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंप मालिकों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। नियम तोड़ने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान बाइक सवारों को रोककर हेलमेट पहनने की अपील भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की नियमित जांच होगी, ताकि नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके।
सीओ आकृति पटेल ने कहा कि, “हेलमेट केवल कानून का पालन नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है। इस अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे।”
कटरा क्षेत्र में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान अब पूरी तरह लागू हो गया है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सख्त लेकिन सराहनीय कदम माना जा रहा







