बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

शाहजहाँपुर: बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों का प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

196 Views

शाहजहाँपुर: बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों का प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! ०७ सितम्बर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर

जनपद में गर्रा और खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया। साथ ही, उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

  • नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड में रहें।

  • निचले एवं प्रभावित इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए।

  • किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।

  • नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु लगातार जागरूक किया जाए।

  • संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

  • आपदा की स्थिति में पुलिस और प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें।

जनपद प्रशासन और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी के जलस्तर व बाढ़ से संबंधित सटीक जानकारी हेतु प्रशासनिक अधिकारियों/थाने से संपर्क बनाए रखें तथा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment