• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

ByTen News One Desk

Sep 7, 2025
133 Views

पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा



टेन न्यूज़ !! ०७ सितम्बर २०२५ !! डेस्क न्यूज़@नई दिल्ली


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। दोनों राज्य इस मानसून में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी इस दौरान जमीनी हालात का जायजा लेंगे और पीड़ितों से सीधे मिलकर सहानुभूति और सहायता का संदेश देंगे।

भाजपा पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरदासपुर, पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से मिलेंगे और उनकी मदद के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। भाजपा हिमाचल प्रदेश इकाई ने भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री जल्द ही हिमाचल प्रदेश पहुंच सकते हैं और आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्यों का जायजा लेंगे।

इससे पहले, 4 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब का दौरा किया था। अमृतसर में मंत्री की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, बचाव कार्य और पुनर्वास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पंजाब में स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य की सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं और कम से कम 43 लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक कई भारी बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों के प्रमुख मार्गों समेत कई सड़कें बंद हैं। मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और जनहानि की घटनाएं हुई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र सरकार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!