• Thu. Jul 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संपूर्ण समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायत, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

ByTen News One Desk

Sep 9, 2025
297 Views

संपूर्ण समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायत, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप



टेन न्यूज़ !! ०९ सितम्बर २०२५ !!  नीरज प्रताप सिंह, छिबरामऊ/कन्नौज


कन्नौज जनपद के तहसील छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम मजरा अदमापुर की निवासी मंजू देवी पत्नी संत कुमार ने अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव की आरक्षित पशुचर भूमि (गाटा संख्या 1393/1.401 हे. एवं गाटा संख्या 1403) पर लाल बहादुर, शिव प्रकाश, नरेंद्र, प्रबल प्रताप और गिरीश चंद्र ने धान की रोपाई और निर्माण कार्य कर लिया है।

शिकायत में प्रधान लेखपाल और कानूनगो पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। मंजू देवी ने उप जिलाधिकारी छिबरामऊ से प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!