कन्नौज में सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज
कन्नौज जनपद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व-कृतित्व एवं न्यू इंडिया 2047 विषय पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
यह प्रदर्शनी 19 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम उपरांत मंत्री असीम अरुण और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट
वाइट – पूर्व सांसद सुब्रत पाठक,
बाईट: असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री