• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कारीमकुआपुर में 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण सम्पन्न

ByTen News One Desk

Sep 19, 2025
147 Views

कारीमकुआपुर में 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण सम्पन्न



टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर।


उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, शाहजहाँपुर की ओर से ग्राम कारीमकुआपुर, न्याय पंचायत ददरौल, विकास खंड ददरौल में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 17 व 18 सितंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान विनोद कुमार एवं पूर्व प्रधान रामपाल वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों—थर्मल स्टरलाइजेशन, पाश्चुराइजेशन, डिहाइड्रेशन, डीप फ्रीजिंग, पैकेजिंग आदि के माध्यम से खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के नियमों के साथ जैम, जेली, अचार, मुरब्बा, मसाले, चिप्स, पापड़, बड़ी, पेठा आदि खाद्य उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही प्रयोगात्मक कार्य भी कराया गया।

खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी असीम कुमार वर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत लघु इकाई स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया है। पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत का 50% अधिकतम ₹1 लाख अनुदान (मशीन उपकरण हेतु) उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार पाली, उद्यमी नरेश चंद्र, डीआरपी पवन कुमार व अखिलेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समापन पर ग्राम प्रधान द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!