Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

जल शक्ति मंत्री का शाहजहाँपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

67 Views

जल शक्ति मंत्री का शाहजहाँपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सदर तहसील के अजीजगंज मोहल्ले स्थित गर्रा नदी के दाएँ तट पर निर्मित 06 स्टड नवीनीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने परियोजना की सराहना करते हुए बताया कि कार्य पूर्ण होने से बाढ़ के समय क्षेत्र को सुरक्षा मिली है।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री जी को जानकारी दी कि ककरा पुल को 80 सेमी ऊँचा करने हेतु परियोजना तैयार कर ली गई है, जिस पर मंत्री जी ने जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मंत्री जी ने इसके बाद जिला अस्पताल के निकट स्थित नहर का भी अवलोकन किया।

बाद में सिंचाई गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री जी ने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक ददरौल अरविन्द कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, मुख्य अभियंता (शारदा) एच.एन. सिंह, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता एन.के. जैन सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment